Total Pageviews

Friday, 20 February 2026

Original Hindi Lyrics -- Song Title: 2 Inch Hila, 2 Inch Hila, Fir 2 Inch Hila...

2 Inch Hila is a satirical take on the grueling reality of daily commutes, crumbling infrastructure, and the never-ending traffic jams we face. From the mismanagement of road repairs to the loss of patience in gridlock, this poem reflects the voice of every taxpayer stuck on the road.

If you've ever felt like your life is moving just "2 inches" at a time in traffic, this one is for you -- 2 Inch Hila -- YouTube weblink

© 2026 Ashish Kailashnath Tiwari / Ashish K Tiwari. All Rights Reserved.


शीर्षक: 2 इंच हिला, 2 इंच हिला, फिर 2 इंच हिला


ट्रैफिक
जैम में घंटों फँसकर माथा हुआ मेरा ढीला,

रेंगती गाड़ियाँ देख के मेरा पेशेंस हूआ पलीता,

क्लच, गियर, ब्रेक और एक्सेलरेटर के खेल से हाथपाँव पड़े नीला,

2 इंच हिला, 2 इंच हिला, फिर 2 इंच हिला।


गड्ढों से भरी सड़कें, हर मोड़ पे झटका मिला,

मरम्मत के नाम पर ठेकेदार ने जमकर पैसा पीला,

आज खोदा, कल भरा, परसों वही खेल दोहराया,

जनता के टैक्स का हिसाब गुम, बस धूल ही धूल उड़ाया।

2 इंच हिला, 2 इंच हिला, फिर 2 इंच हिला ।। ।।


 विभागों की मीटिंग होती, पर तालमेल कहीं मिला,

पानी की पाइप बिछी तो बिजली वालों ने रास्ता छिला,

सड़क बनी तो अगले हफ़्ते फिर से खोद दी गई,

योजना अधूरी, जनता की उम्मीदें रोज़ तोड़ी गई।

2 इंच हिला, 2 इंच हिला, फिर 2 इंच हिला ।। ।।


रेल, सड़क, फ्लाईओवर प्रोजेक्ट सब सालों से अटके पड़े,

विकास के वादे सुनसुनकर कानों में छाले चढ़े,

मुंबई की रफ़्तार अब रेंगती है कछुए जैसी,

सपनों की नगरी में सफ़र बन गया है एक मौत जैसी।

2 इंच हिला, 2 इंच हिला, फिर 2 इंच हिला ।। ।।



© 2026 आशीष कैलाशनाथ तिवारी
 ✍️ मेरे शब्द, मेरी पहचान ✍️

-----------------------------------------------------------

This is an original Song written, composed, and performed by Ashish Kailashnath Tiwari / Ashish K Tiwari.

Usage Policy:

Sharing: You are welcome to share the link to this video or use the "Share" button.

Re-uploads: Unauthorised re-uploading of this audio or video to other channels/pages is strictly prohibited and may result in a copyright strike.

Remixes/Covers: For permission to use this work in your own projects, please contact: ashishktiwari.1976@gmail.com.

Thank you 🙏🏼 for respecting the heart and soul put into this creative work!